नोएडा के सूरजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के निकट सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर कस्बे का रहने वाला था और फिलहाल सूरजपुर में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि कपिल सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि कपिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को शक है कपिल ने छत से कूद कर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें:-रवि किशन का दावा- आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का अस्तित्व चार जून के बाद समाप्त हो जाएगा

संबंधित समाचार