Fatehpur Crime: पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, लूट का ये माल हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

फतेहपुर, अमृत विचार। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र में 25 मई को सीएससी संचालक के साथ हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए है। 

पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी उदय शंकर सिंह घटनास्थल पह पहुंच जांच पड़ताल की। 

नाैबस्ता चौकी इंचार्ज मंगलवार की सुबह अपनी टीम के साथ नौबस्ता बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी ऊंचाहार पुल की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अल्लीपुर बाजार की ओर भागने लगे। 

पुलिस ने वायरलेस के जरिए बदमाशों के भागने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मधुकरी आश्रम के पास पहुंच गए। बाइक सवारों को आता देख रुकने का इशारा किया तो वह लोग तेजी से भागने लगे कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बाइक गिरते ही बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दो बदमाश रूप चंद्र निवासी बरकतपुर छीमी खागा, दिलशाद निवासी आरमपुर बसई सुल्तानपुर घोष घायल हो गए। एक साथी अंकित पासवान निवासी मकदुमपुर सुल्तानपुर घोष मोटर साइकल के नीचे दबा हुआ था। 

पुलिस घायलों को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी हथगावां ले गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए 73, 500 रूपया बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों ने ने पूछताछ के दौरान बताया कि 25 मई को थाना सुल्तानपुर घोष के आऱामपुर बसई के पास से एस सी संचालक के साथ उन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ‘अभी मैं जिंदा हूं, तीन घंटे तक चबूतरे पर बैठाया’, विधायक इरफान ने कोर्ट में और क्या-क्या कहा...यहां पढ़ें

संबंधित समाचार