बहराइच: कोतवाली नगर के उप निरीक्षक की तबियत हुई खराब, जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक की तबियत खराब हो गई। जिस पर उप निरीक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गाजीपुर जिले के थाना दुल्लापुर अंतर्गत सवना गांव निवासी हरिश्चंद्र दूबे (58) पुत्र विक्रमा दूबे की तैनाती जिले के कोतवाली नगर में है। सोमवार को उप निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी। जिस पर उप निरीक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाल मनोज कुमार पांडेय और चौकी इंचार्ज अस्पताल अभिलाष सिंह मौके पर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जांच कर इलाज शुरू की। लेकिन हालत गंभीर होने पर उप निरीक्षक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-रवि किशन का दावा- आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का अस्तित्व चार जून के बाद समाप्त हो जाएगा

संबंधित समाचार