अयोध्या: गर्मी में परीक्षा मामले ने पकड़ा तूल, आज शाम बुलाई गई परीक्षा समिति की बैठक
अयोध्या, अमृत विचार। भीषण गर्मी में 31 मई से होने वाली विश्वविद्यालयीय परीक्षा के विरोध को लेकर कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने मंगलवार शाम परीक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में परीक्षा को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि सोमवार को साकेत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया गया था।
शिक्षकों ने मुख्य नियंता डॉ अनिल सिंह के नेतृत्व में विश्विद्यालय पर तमाम आरोप भी मढ़ते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। जिसे लेकर कुलपति ने मंगलवार शाम परीक्षा समिति की आनलाइन बैठक बुलाई है। बैठक में सभी 462 केन्द्राध्यक्षों के साथ कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक भी मौजूद रहेगे। अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि आज शाम बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर चर्चा और निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि परीक्षा टलने की सम्भावना से उन्होंने इंकार कर दिया है। बताया जाता है कि यदि 31 मई से परीक्षा यथावत रही तो इसे लेकर साकेत महाविद्यालय के शिक्षक और विश्विद्यालय प्रशासन आमने-सामने आ सकता है।
यह भी पढ़ें:-रवि किशन का दावा- आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का अस्तित्व चार जून के बाद समाप्त हो जाएगा
