लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दोनों ड्राइवर ने साथी संग मिलकर ऐसे दिया था घटना को अंजाम
पुलिस मुठभेड़: आरोपी ड्राइवर अखिलेश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी के मर्डर केस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटने में प्रयुक्त स्कूटी और लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर अखिलेश और रवि के साथ तीसरे साथी रंजीत ने उनके घर में लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया था।
हत्या में शामिल थे रिटायर्ड IAS अधिकारी के दोनों ड्राइवर
.jpg)
बता दें कि इस पूरे कांड में रिटायर्ड IAS अधिकारी के दोनों ड्राइवर अखिलेश और रवि के साथ तीसरा साथी रंजीत शामिल था। पुलिस के मुताबिक दोनों ड्राइवर अखिलेश और रवि ने कर्ज से परेशान होकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था। आरोपी अखिलेश यादव टीबी का मरीज है, ऐसे में इलाज के चलते उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया है। वहीं आरोपी रवि यादव की हाल ही में शादी हुई है। शादी में खर्च होने की वजह से उसके ऊपर भी कर्ज बढ़ गया है। पुलिस ने बताया कि रवि ने रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे से शादी में खर्च को लेकर मदद मांगी थी, लेकिन देवेंद्र नाथ दुबे ने महज 21 हजार रुपये की मदद की थी, ऐसे में कहीं न कहीं आरोपियों के मन में पुरानी खुन्नस भी बनी हुई थी।
मृतक मोहिनी दुबे की हत्या को दिया अंजाम
रिटायर्ड IAS अधिकारी के दोनों ड्राइवर अखिलेश यादव और रवि यादव ने अपने साथी रंजीत के साथ मिलकर रिटायर्ड IAS अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे के घर में लूट की घटना को अंजाम देने के प्लान आया। आरोपियों के प्लान के मुताबिक वारदात वाले दिन सुबह-सुबह ड्राइवर रवि देवेंद्र नाथ दुबे को लेकर गोल्फ क्लब चला गया। वहीं दूसरी ओर दूसरा ड्राइवर अखिलेश यादव अपने साथी रंजीत के साथ स्कूटी से अधिकारी के घर पहुंचा। इसके बाद घर में अकेली मौजूद रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी मोहिनी दुबे ने अखिलेश को देखकर दरवाजा खोल दिया। इस दौरान अखिलेश ने साथी रंजीत को काम में मदद करने की बात कहकर उसे भी अपने साथ अंदर ले गया।
.jpg)
इसके बाद रंजीत जैसे ही मोहिनी का पैर छूने के लिए नीचे झुका तभी अखिलेश ने पीछे से मोहिनी का गला पकड़ लिया और दुपट्टे से गला कस दिया। वहीं रंजीत ने पेचकस से मोहिनी पर कई वार किये जिससे उसकी साँसे रुक गई। मोहिनी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपियों ने घर में मौजूद करोड़ो के जेवर और नकदी लूट लिया और स्कूटी से फरार हो गए।
पुलिस के साथ मुठभेड़
.jpg)
आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने जब आरोपियों से सीसीटीवी की डीवीआर की पूछताछ की तो आरोपी अखिलेश ने गाजीपुर थाना क्षेत्र में कल्याण अपार्टमेंट के पीछे कुकरैल बंधा रोड के पास छुपाये होने की बात कही। ऐसे में जब पुलिस ने आरोपी अखिलेश को लेकर वहाँ पहुंची तो झाड़ में छिपाये बैग से तमंचा निकालकर अखिलेश में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई और वो लड़खड़ा कर गिर गया और उसे पुलिस ने दबोच लिया।
ये भी पढ़ें:- स्वाति मालीवाल केस: बिभव कुमार को कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत में भेजा, पुलिस ने मांगी थी 5 दिन की कस्टडी
