कासगंज: राजकुमार जाखेटिया अध्यक्ष और रोहताश यादव बने महामंत्री
कासगंज, अमृत विचार। जिला सराफा एसोसिएशन की बैठक शहर के सरकुलर रोड स्थित एक होटल में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजकुमार जाखेटिया अध्यक्ष, रोहताश यादव महामंत्री बनाए गए। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ललित बिड़ला को दी गई। बैठक में वार्षिकोत्सव के आयोजन की रूपरेखा भी बनाई गई।
बैठक का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व जिला सराफा एसोसिएशन का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि आज संगठन पूरी तरह मजबूत होकर सराफा व्यापारियों के हित में संघर्ष कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी में राजकुमार जाखेटिया अध्यक्ष, रोहतास यादव महामंत्री, ललित बिडला कोषाध्यक्ष, राजीव कावरा शहर प्रभारी, शहर संयोजक अशोक माहेश्वरी को बनाया गया।
जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नए पदाधिकारियों को बधाई दी और वार्षिकोत्सव के आयोजन को भव्यता के साथ मनाए जाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता सराफ ने किया। अजय अग्रवाल, सुरेंद्र माहेश्वरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना, जिला संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग, कपिल लाहोटी, युवा अध्यक्ष विवेक वर्मा, विनय वर्मा आशीष केला, मंयक माहेश्वरी, राहुल अग्रवाल, नवीन वर्मा, गिरीश पान्यबाल, मनोज अग्रवाल, जीतेश, सूरजन, नेत्रपाल मंत्री, जाकिर, अंशुल माहेश्वरी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- कासगंज: तापमान मे गिरावट के बाद भी नहीं झुलसा देने वाली गर्मी से राहत, बाजारों में पसर रहा सन्नाटा
