बदायूं: प्राथमिक विद्यालय सदाठेर का पूरा स्टाफ निलंबित, डीएम के द्वारा किए निरीक्षण में बंद मिला था विद्यालय

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

बदायूं,अमृत विचार: बीएसए ने प्राथमिक स्कूल सदाठेर की प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो बीईओ की टीम बनाकर जांच करने  के आदेश दिए हैं। 

यह कार्रवाई डीएम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान समय पूर्व ही स्कूल बंद मिलने को लेकर की गई है। बीती 13 मई को डीएम मनोज कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र कादरचौक के स्कूलों का निरीक्षण किया था। उनके द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान सदाठेर स्कूल बंद मिला। 

ग्रामीणों से डीएम ने  स्कूल खुलने और बंद होने को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने डीएम को बताया था कि  विद्यालय के खुलने व बन्द होने का कोई भी समय निश्चित नहीं है। शिक्षक भी शिक्षण कार्य कराने के स्थान पर अपना अधिकांश समय मोबाइल में बिताकर चले जाते हैं। जिस पर डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने स्कूल प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों का जवाब तलब किया था। 

जिसका उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक रुमाना बेगम अफज़ाल, सहायक अध्यापक शिव कुमारी शाक्य,  मो. रुमान व विपिन कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही  इस प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी  दातागंज लक्ष्मी नरायन एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी  समरेर भूपेन्द्र सिंह को नामित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बदायूं: छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के दोषी को तीन साल की सजा

संबंधित समाचार