बलरामपुर : मार्ग दुर्घटना में रोजगार सेवक की मौत
बलरामपुर अमृत विचार। बुधवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार रोजगार सेवक को ठोकर मार दी। घटना में रोजगार सेवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार ललिया थाना क्षेत्र के बुडंतपुर निवासी रोजगार सेवक सर्वेश तिवारी बुधवार शाम पचपेड़वा से घर वापस आ रहे थे ।
नेशनल हाईवे 730 पर रमवापुर टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रोजगार सेवक को ठोकर मार दी ।मौके पर रोजगार सेवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नहर में डूबा किशोर लापता
हरैया थाना क्षेत्र में सिंगाही गांव के पास राप्ती मुख्य नहर में नहाने गया एक किशोर डूब गया।मौके पर पुलिस तथा ग्रामीण गोताखोरों के साथ तलाश में जुटे हुए हैं ।प्रधान प्रतिनिधि बाबूलाल ने बताया कि सिंगाही निवासी अमर तिवारी 17 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार तिवारी बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के लड़कों के साथ राप्ती मुख्य नहर में नहाने गया था।
नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया।अमर तिवारी को डूबता देखकर साथ में नहाने गया मुशाहिद गांव में आकर सूचना दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू किया ।परंतु कोई पता नहीं चल पाया है।अमर तिवारी के पिता कमलेश तिवारी मुंबई में है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोर बिजलीपुर से मंगाया गया है ।डूबे हुए किशोर का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत
