प्रयागराज में  बेटे ने मां पर छिड़का पेट्रोल, तंग आकर मां ने लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, प्रयागराज अमृत विचार।  कलयुगी बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की धमकी देने लगा। बेटे की रोज की हरकतों से आजिज आकर मां खुद माचिस से आग लगाकर जिंदगी को खत्म करने पर आमादा हो गयी। किसी तरह से पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालत मे मेडिकल कालेज मंझनपुर इलाज के लिए भर्ती करा दिया। जहां से महिला को प्रयागराज में हायर हेल्थ सेंटर के बर्न वार्ड मे भर्ती कराया गया है।

कोखराज के भरवारी कस्बे मे स्नेहलता (52) पत्नी स्व अरुण कुमार उर्फ पप्पू रहती है। पति की मौत के बाद स्नेहलता अपने दी बेटे पवन एवं पल्लो के साथ रह रही है। बुधवार की दोपहर उनका बेटा पल्लो शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करते हुए रुपये मांगने लगा। वैसे न देने पर विवाद शुरु हो गया। झगड़े के दौरान पल्लो ने मां स्नेहलता पर बौखलाकर घर रखे पेट्रोल की बोतल से तेल छिड़क दिया और आग लगाकर मारने की धमकी देने लगा।

बेटे की इस हरकत से आजिज आकर मां ने माचिस उठाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद महिला स्नेहलता चीखने लगी। जान बचाने के लिए सड़क पर भागी। बॉक्स बाद पड़ोसियों ने किसी तरह से महिला को पुलिस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। महिला की हालत नाजुक होने पर महिला को प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर में भर्ती करा दिया जहां महिला का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया, महिला के जिंदा जलने के मामले मे थाना पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू करा दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत

 

संबंधित समाचार