गोंडा: भीषण गर्मी का कहर जारी, 45 के पार पहुंचा पारा, पानी से नहलाए जा रहे बिजली के ट्रांसफॉर्मर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है‌‌‌। आसमान से आग बरस रही है और लोग परेशान है‌। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के चलते शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बैहर निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा।

इस भीषण गर्मी ने आम लोगों के साथ साथ बिजली व्यवस्था भी बदहाल हो गयी है‌। गर्मी के चलते बिजली के ट्रांसफॉर्मर पानी से नहलाए जा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। हर कोई बेहाल है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में दुबके रहते हैं। गुरिवार को अधिकतम तापमान ने पिछले दस वर्षों के मई के अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 

बृहस्पतिवार को जिले के तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक तापमान है‌‌। बृहस्पतिवार को सुबह से ही कड़ी धूप ने परेशान किया। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को चुभ रहे थे। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बस स्टेशन पर यात्री न के बराबर रहे। 

मौसम विभाग के अनुसार कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा तो गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

आगामी दिनों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। उधर, इस भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था को पटरी से अलग कर दिया है‌। बिजली के ट्रांसफॉर्मर गर्मी से हांफ रहे हैं। बार बार लाइन ट्रिपिंग और पावर कट से लोग परेशान हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर को गर्मी से बचाने के लिए पानी से वह लाया जा रहा है‌। ताकि उनका तापमान नियंत्रित रहे और उन्हे दगने या जलने से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें -Unnao News: प्रचंड गर्मी पड़ने से लोग बेहाल...एसी, कूलर, पंखा खरीदने के लिए दुकानों में लगी भीड़

संबंधित समाचार