प्रयागराज: गर्मी में खूंखार हो रहे street dogs, लोगों को बना रहे शिकार-अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन की कमी
प्रयागराज, अमृत विचार। गुरुवार को जिले में तापमान 45 डिग्री तक पहुँच गया। भीषण गर्मी का असर जानवरों पर भी दिखने लगा है। भीषण गर्मी में सड़क पर टहलने वाले कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। सड़क पर चलने वालों को यह दौड़ा-दौड़ा कर काट रहे हैं। प्रयागराज की बात करें तो अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को यहां खूंखार कुत्ते काट चुके हैं। रोज अस्पतालों में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वालो की संख्या में इजाफा हो रहा है।
शहर के काल्विन अस्पताल में रैबीज का इन्जेक्शन लगवाने वालो की भीड़ जुट रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 150- 200 मरीज पहुंच रहे है। डॉक्टर पंकज जायसवाल का कहना है कि गर्मी में सावधानी बरतें। इन कुत्तों से दूर रहे। इनके काटने पर किसी तरह का देसी उपचार न करें। तत्काल अस्पताल में डॉक्टरों से उपचार कराएं।


200 मरीज रोज लगवा रहे हैं रेबीज का टीका
सरकारी अस्पताल मे रोज करीब दो सौ मरीज कुत्ता काटने से घायल होकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल मे रैबीज के इंजेक्शन की भी कमी है। कही लोग काल्विन अस्पताल जा रहे है तो कही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रैबीज का इलाज करा रहे हैं।

कुत्ते के काटने पर घरेलू उपचार हो सकता है घातक
कुत्तों के काटने के बाद घरेलू उपचार न करें, लापरवाही न बरतें। कुत्ते के काटने के स्थान को लाइफब्वाय साबुन से लगातार धोएं और तत्काल सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराएं। यहां निःशुल्क इलाज की सुविधा है।
ये भी पढ़ें -UP मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.50 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा- यहां देखें परिणाम
