अदालत ने केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ED को जारी किया नोटिस

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में नियमित जमानत के अनुरोध वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने ईडी को शनिवार तक केजरीवाल की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। 

न्यायाधीश ने केजरीवाल की एक अन्य याचिका पर भी ईडी से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने नियमित जमानत याचिका स्वीकार नहीं किए जाने की स्थिति में चिकित्सा आधार पर एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है। केजरीवाल फिलहाल इस मामले में एक जून तक के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर हैं। 

ये भी पढे़ं- गैंगस्टर छोटा राजन दोषी करार, मुंबई की होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या का है मामला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका : लखनऊ, झांसी और वाराणसी में लगेंगे रोजगार मेले, 100 से अधिक Companies-Employers आमंत्रित 
लखनऊ को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति : IIM रोड से समता मूलक चौक तक की दूरी 10 मिनट की, फेज-2 लॉन्च के बाद अब फेज तीन और चार की बारी...
SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या डिपो की 155 बसें ऑन रोड, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी 
राष्ट्रपति उतारेंगी श्रीराम यंत्र की पहली आरती: यज्ञशाला से गर्भगृह में पहुंचेगा श्रीराम यंत्र, नगर निगम करेगा प्रकाश का इंतजाम
एलपीजी बुकिंग में छूट रहे छक्के, होटलों में जलीं कोयले की भट्ठियां;काॅमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अब भी ठप,  लगी रहीं लाइन