बरेली: 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिजनों ने बुधवार को पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दरअसल, 12 वर्षीय बच्ची के परिजन बुधवार को काम पर गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के घर लौटने के बाद बच्ची रोने लगी और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत सुभाषनगर थाना पुलिस की दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: टूर ट्रिप के बहाने शाखा प्रबंधक से 4.25 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार