भदोही में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में साथ जीने मरने की कसम खाने वाले वृद्ध दंपति ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया। वनपुरवा (जगदीशपुर) गांव निवासी पतिराम सागर दुबे (70) की पत्नी कुमारी देवी (65) की गुरुवार शाम हीट वेव स्ट्रोक के कारण ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई।

वृद्धा की मौत के समय पतिराम सागर कहीं बाहर गए थे। घर लौटने पर पत्नी के निधन की जानकारी होते ही वह सदमे में आकर गिर पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते की हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पति- पत्नी की एक साथ अर्थी उठने पर माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव 2024 में CM Yogi ने लगाया दोहरा शतक, 61 दिन में कीं 204 जनसभाएं

संबंधित समाचार