बहराइच में बड़ा हादसा: युवती और किशोर की सरयू नदी में डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिट्टी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के राजापुर कला गांव निवासी युवती और एक किशोर सरयू नदी में मिट्टी निकालने के लिए शुक्रवार सुबह गए। मिट्टी निकालते समय पैर फिसलने से दोनों नदी में गिर गए। दोनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुर कला के मजरा दर्जिनपुरवा गांव निवासी सफीक अहमद (15) पुत्र राजू अपने पड़ोसी मुस्कान (18) पुत्री मोहर्रम अली के साथ मिट्टी निकालने के लिए सर्रा मुंदरी गांव के निकट स्थित सरयू नदी के तट पर शुक्रवार सुबह नौ बजे गए। दोनों नदी के तट पर मिट्टी निकाल रहे थे। 

इसी दौरान पैर फिसलने से सफीक पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दौड़ी मुस्कान भी नदी के पानी में डूब गई। सूचना तहसील को दी गई। तहसीलदार अंबिका चौधरी, राजस्व निरीक्षक केके श्रीवास्तव और लेखपाल विजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। 

ग्रामीणों ने खोजबीन कर दोनों के शव बरामद कर लिए। दोपहर में दोनों का शव बरामद हो गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि आपदा राहत कोष से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जायेगा।

पुताई के लिए लाने गए थे मिट्टी

नदी में डूबने वाली मुस्कान के पिता मोहर्रम अली ने बताया कि मिट्टी के घर की पुताई के लिए सभी बेटी चिकनी मिट्टी लाने गई थी। साथ में पड़ोसी सफीक भी गया था। लेकिन दोनों की पानी में डूबकर मौत हो गई। दोनों की मौत से दो परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव 2024 में CM Yogi ने लगाया दोहरा शतक, 61 दिन में कीं 204 जनसभाएं

संबंधित समाचार