बदायूं: मक्का की फसल की सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- सिंचाई करने के लिए गुरुवार शाम खेत पर गए थे गांव मानकपुर निवासी नियाज अहमद

वजीरगंज, अमृत विचार। मक्का की फसल की सिंचाई करते समय एक किसान को ट्यूबवैल के तार से करंट लग गया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। 

थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी नियाज अहमद (45) खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने अपने खेत में मक्का की फसल उगाई थी। गुरुवार को वह फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे।

उन्होंने इसी दौरान वह ट्यूबवैल के खुले पड़े तार के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। अचेत होकर खेत में गिर गए। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। नियाज अहमद के परिजनों को फोन करके सूचित किया। परिजन पहुंचे। नियाज अहमद को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: बिजली विभाग ने ई-रिक्शा चालक पर लगाया 8.11 लाख रुपये का जुर्माना, कोर्ट ने किया निरस्त

संबंधित समाचार