मिर्जापुर में हीट वेव से 12 की मौत, अस्पताल में हुए थे भर्ती-पूरे जिले में भीषण गर्मी बनी काल   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी में चुनाव ड्यूटी काल बन गई है। सूत्रों के अनुसार मतदान स्थल पहुँचने से पहले ही 7 होमगार्ड समेत 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों में 3 सफाई कर्मी, एक चकबंदी अधिकारी और एक सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी शामिल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीमार होने पर सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका। 

इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर पाते ही डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार 21 सुरक्षाकर्मी समेत अन्य कर्मचारी को मिलाकर 30 से अधिक लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सुबह से बीमार लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर होते-होते पोलिंग पार्टिंयां मतदान स्थल पर पहुंचने लगीं तो बीमार होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी। 


ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार