Fatehpur Crime: संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहर...मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
फतेहपुर में संदिग्ध हालत में महिला ने जहर खाकर जान दे दी
फतेहपुर, अमृत विचार। एक महिला ने गुरूवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायकेपक्ष ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के डिघरूवा गांव निवासी सुनील उर्फ छोटू सोनकर की पत्नी पूनम (25) ने गुरुवार देर शाम करीब नौ बजे के करीब घरेलू कलह के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर ससुरालीजन आनन फानन जहानाबाद लेकर गए, जहां महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि पूनम अपने चार साल के बेटे अंकेश को छोड़कर गई है। मौत की खबर पाकर बिंदकी कोतवाली के गांव जनता निवासी मृतका के पिता मिठाई लाल सोनकर परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि करीब छह साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज से बेटी की शादी से की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। पति सुनील उर्फ छोटू, जेठ, देवर, ननद, सास ट्रैक्टर खरीदने के लिए तीन लाख रुपए की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। गुरुवार को भी बेटी के साथ मारपीट किया था।
आरोप है कि उसे जहर खिला कर मार डाला गया है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ जाफरगंज पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ओमनी में मारी टक्कर...हादसे में चालक की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर
