मुरादाबाद: शराब के नशे में भाभी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शराब के नशे में देवर ने भाभी को पकड़ लिया। उसके बाद दुष्कर्म कर उसे धमकाता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने अगले दिन ससुर व ननद से शिकायत की तो उन्होंने पिटाई कर दी। उसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शराब के नशे में देवर ने भाभी को पकड़ लिया। उसके बाद दुष्कर्म कर उसे धमकाता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने अगले दिन ससुर व ननद से शिकायत की तो उन्होंने पिटाई कर दी। उसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मूलरूप से रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। शिकायती पत्र देकर उसने कहा कि उसका निकाह सिविल लाइंस के गांव भीमाठेर निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं, 15 अक्टूबर को उसका पति काम से बाहर गया था। रात को वह अपने बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी।

बताते हैं कि देर रात उसका देवर शराब के नशे में घर आया। महिला का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म किया। बाद में धमकाते हुए बाइक लेकर अपनी बहन के पास अगवानपुर चला गया। महिला के अनुसार अगले दिन वह अगवानपुर में अपनी ननद के घर पहुंची तो वहां पर ससुर भी मौजूद थे।

पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी उनको दी। महिला के अनुसार उन्होंने देवर को डांटने की बजाए उल्टा उसके साथ मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी देवर, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार