प्रयागराज : ढाबे के टेबल पर पहुंचा ड्राइवर, लू लगने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार।  विशाल गर्मी और तेज गर्म हवाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है।  आसमान से बरस रही आग ने धरती को लाल कर दिया है। शुक्रवार को प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में एक ट्रक चालक लू की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। धाबा मालिक के मुताबिक ट्रक चालक ने खाना खाने के लिए ढाबे में घुसा और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गयी।  

मध्य प्रदेश के झिरिया गांव का रहने वाला अर्जुन कुमार ट्रक चालक था। शुक्रवार को प्रयागराज के हंडिया इलाके में निकला था। वह हंडिया में बस अड्डे के पास एक ढाबे पर अपनी ट्रक को रोक दिया और खाना खाने के लिए ढाबे में बैठ गया। जिसके बाद उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा।  ढाबे पर रहे लोगों ने पानी का छीटा मारा लेकिन बेहोश रहा। ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और 108 को सूचना दी। जिसे एसआरएन भेजा गया। जहां रास्ते मे उसका दम घुटने लगा। इसके बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने आक्सीजन दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले अर्जुन ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने अर्जुन के साले शंकरगढ़ निवासी अनूप कुमार को दी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार