प्रयागराज : विश्व तंबाकू दिवस पर बंदियों को किया जागरुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को केंद्रीय कारागार नैनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोष राय व दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। 

 कार्यक्रम में निरुद्ध महिला और पुरुष बंदियों को तंबाकू से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी गयी। उन्हें नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उक्त विषय में विधि संकाय के छात्र एवम छात्राओ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बंदियों को नशा न करने व तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानियों को बताया गया।

इस मौके पर कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर, चिकित्साधिकारी डा धीरज पाण्डेय, आलोक कुमार कारापाल, रामसिंह यादव कारापल, ओमप्रकाश कारापाल, कुंज बिहारी सिंह उप कारापाल, शिखर उप कारापाल सहित कारागार के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार