Farrukhabad Fire: दुकान में लगी आग...दस लाख का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू
फर्रुखाबाद में परचून की दुकान में लगी आग
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना कादरीगेट क्षेत्र में शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग ने जब तक आग बुझाई तब तक किराने का सामान जल कर राख हो गया।
नरकसा रोड पर राहुल राठौर की जरनल स्टोर की दुकान है। रात 10 बजे राहुल राठौर दुकान बंद करके घर गया हुआ था। तभी लगभग रात साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट से जरनल स्टोर की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलते देखकर दुकान मालिक को सूचना दी।
जरनल स्टोर की दुकान धू-धू कर जल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँच गयी। स्थानीय लोगों ने व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पड़ोसी दुकान के मालिक ने बताया कि जरनल स्टोर की दुकान थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। लगभग 10 लाख रुपये का समान चलकर राख हो गया है।
सूचना पर थाना कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। देखने वालों की भीड़ लगी रही। पड़ोसी दुकानदार संजय मिश्रा और कन्हैया ने आग की आशंका से अपनी दुकानो से समान निकलकर बाहर रख लिया।
