Kanpur: होटल में घुसकर दरोगा के बेटे ने की मारपीट, ट्रांसपोर्टर की गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर दरोगा का बेटा ट्रांसोपोर्टर को पीटने के लिए एक होटल में घुस गया। इस दौरान होटल के कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। होटल के बाहर खड़ी ट्रांसपोर्टर की स्कार्पियो में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए ट्रांसपोर्टर के खिलाफ ही मारपीट का प्रार्थना पत्र दे दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।

सेन पश्चिम पारा के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सोनू तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित उत्कर्ष यादव ने गुरुवार को उनसे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। मना किया तो दोनों में गालीगलौज हो गई। आरोप है, कि जिसके बाद गुरुवार रात को वह सनिगवां स्थित एक होटल में थे। तभी आरोपी उन्हें मारने के लिए होटल पहुंच गया। वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकल गए। 

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल में तोड़फोड़ की। इस बीच कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीटा। उनकी स्कार्पियों तोड़ डाली। वहीं उत्कर्ष का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर ने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। उनके लगाए गए आरोप गलत हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में दोस्त हैं। मामूली बात को लेकर उनमें मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस ने रंगदारी की धाराओं में किया खेल, मृतक का अपराधियों से बताया मेलजोल, चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी पर रोक

 

संबंधित समाचार