Kanpur News: गश खाकर गिरा डंपर चालक...मौत, हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका
कानपुर में डंपर चालक की हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के पतारा कस्बा में डंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक की हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
घाटमपुर के पतारा कस्बा में कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी शिवमंगल सिंह 58 वर्ष डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घर में पत्नी कुंती के अलावा उसका बेटा अभय है। पत्नी कुंती बताया कि देर शाम उसके पति शिवमंगल डंपर में गिट्टी लादकर कबरई से कानपुर जा रहे थे।
तभी घाटमपुर थानाक्षेत्र के धरमपुर बंबा के पास पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ी तो उन्होंने डंपर को हाइवे किनारे खड़ा करके मेडिकल स्टोर दवा लेने पहुंचे तभी अचानक गश खाकर गिर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घाटमपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: डॉक्टरों ने 41 फाइब्रॉइड निकालकर महिला की बचाई जान, शरीर में खून की कमी के साथ हो गई थी बांझपन की समस्या
