कासगंज: 101 वाहनों को काटे गए चालान, एक को किया गया सीज 

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

कासगंज, अमृ विचार: यातायात पुलिस द्वारा एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में यातायात पुलिस द्वारा बीते एक सप्ताह से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से सड़क नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों की सामत आ गई। शनिवार को पुलिस ने अभियान चलाकर 101 वाहनों के चालान काटे। एक वाहन को सीज किया। 

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शहर में चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मालगोदाम रोड, अमांपुर रोड, बिलराम गेट चौराहा, राज कोल्ड स्टोर तिराहे, रोडवेज बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। ट्रिपलराइडर, बिना हेलमेट, सीट बैल्ट एवं गलत साइड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। 

तीर्थ नगरी सोरों में भी यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत काली फिल्म लगे वाहनों एवं साइलेंसर मॉडिफाई बुलट बाइक के भी चालान काटे गए। ढोलना, नदरई, कैनाल बाइपास पर भी वाहनों की चेकिंग कर चालान काटे गए। यातायता प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 101 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं। जबकि एक वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: मतगणना स्थल पहुंचे डीएम-एसपी, देखी व्यवस्थाएं 

संबंधित समाचार