पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव हमले में बाल-बाल बचे, उनके दो समर्थक घायल
पटना। पटना के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए लेकिन उनके दो समर्थक घायल गए।
पटना पूर्वी के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बताया कि पटना-गया-जहानाबाद रोड पर तनेरी गांव के पास रामकृपाल यादव के काफिले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया, जिसमें उनके कार्यकर्ता घायल हुए हैं। यादव की ओर से इस संबंध में आवेदन दिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस बीच यादव ने बताया कि उन्हें बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौटते समय वह पिंजड़ी गांव में अपने समर्थकों से मिलने गये थे। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में 20-25 लोगों ने घेरकर उनपर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तब उसे बंदूक के बट से पीट-पीटकर घायल कर दिया । एक अन्य समर्थक को भी चोट आई है ।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में धूल भरी आंधी आने से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, कल हल्की बारिश की संभावना
