बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला...रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर निकाल दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पदारथपुर निवासी आसमां खां की शादी 2018 में कैंट थाना क्षेत्र के मुर्सिद खान से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि विवाह के सात साल बाद पति व्यवसाय करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। शुक्रवार को उसने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया। आरोप है इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: गंगा सतलुज एक्सप्रेस में फायर अलार्म बजने से यात्रियों में हड़कंप, बीच रास्ते में रुक गई ट्रेन
