अयोध्या: रात तीन बजे से तीन हजार से अधिक आबादी अंधेरे में, जेसीबी ने ढहा दिया पोल, बिलबिला रहे हैं लोग
अयोध्या, अमृत विचार। बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ककरही बाजार में जेसीबी ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे 11000 लाइन का पोल में धराशाई हो गया है। जिसके कारण 3000 लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार तिराहे पर जल निगम के द्वारा कई दिनों से सीवर लाइन का काम चल रहा है। सीवर लाइन के कार्य में प्रयोग की जा रही जेसीबी ने रोड पर लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दी। पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति 3 बजे भोर से ठप हो गई है। नियावां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बन्द है।
गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। विद्युत उपकेंद्र के जेई दयाशंकर का कहना है कि विद्युत खंभे को डैमेज करने वाले जेसीबी चालक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। टूटे हुए बिजली के पोल को बदला जा रहा है। बताया कि क्षेत्र के लोगों को विद्युत सप्लाई जल्द मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: चलती बाइक में अचानक लगी आग, ग्रामीण ने कूदकर बचाई जान, देखें Video
