दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, बक्से का ताला तोड़ उठा ले गए नकदी और जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धानेपुर/ गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के बिहुरी चौराहे पर शनिवार की रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर एक घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी,जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर व सामान ले जाने में कामयाब रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की बात कर रही है। 

धानेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत विहुरी चौराहा के रहने वाले दुबैश कुमार पांडेय ने तहरीर देकर कहा कि शानिवार की रात को उनके घर के पीछे से ईट रखकर दिवाल पर चढ़ कर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखा मोबाइल फोन वह दो बक्से का ताला तोड़कर उसमे जेवरात वह नगदी उठा ले गए। पीड़ित का कहना है कि जब परिवार के लोग सो उठे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और दो बक्से का समान बिखरा हुआ है। बक्से में रखा जेवरात व नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि नगदी व जेवर मिलाकर करीब 2 लाख रुपए का समान चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में विफल है पुलिस  
धानेपुर थाना क्षेत्र में बीते एक माह चोरी की करीब एक दर्जन वारदात हुई है‌, लेकिन पुलिस एक भी घटना का राजफाश नही कर पाई है। पुलिस की शिथिलता से चोरों हौसले बुलंद हैं। इन घटनाओं ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है‌। चोरी की वारदातों से इलाके में दहशत है‌।

ये भी पढ़ें -गोंडा: तालाब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत, बाल-बाल बचे दो मजदूर

संबंधित समाचार