रामपुर: प्रेमी जोड़े का पंचायत के बाद हुआ निकाह, शादी से मुकर जाने पर युवती ने की थी पुलिस से शिकायत
सैदनगर, अमृत विचार: अजीम नगर थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े का पंचायत के बाद निकाह करा दिया गया। युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर युवती ने पुलिस से मदद मांगी थी। कानूनी कार्रवाई के डर से प्रेमी और उसके परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए।
मामला थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवती ने चौकी पुलिस को हरदासपुर निवासी अपने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। युवती का आरोप था उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने चेतावनी दी अगर उसका प्रेमी निकाह नहीं करेगा,तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाए। युवती के प्रेमी और उसके परिजन तहरीर के बाद घबरा गए।
इस दौरान प्रेमी ने युवती से कुछ दिन बाद शादी कर लेने की बात कही,तो युवती ने तुरंत निकाह करने का प्रस्ताव रखा। पुलिस के दबाव के चलते दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत के मुताबिक देर शाम को प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया।
ये भी पढ़ें- शरीर में लचीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है योग : प्रशिक्षक अंतरा यादव
