शरीर में लचीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है योग : प्रशिक्षक अंतरा यादव
राजकीय शारीरिक एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय स्टेडिम में योग शिविर, लोगों ने किया ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और वक्रआसन
राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के स्टेडियम में योग का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक
रामपुर, अमृत विचार। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के स्टेडियम पर योग शिविर रविवार को राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय और अंतर योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 5:30 बजे से 6:30 कराया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अंतरा यादव ने लोगों को बताया कि योग शरीर में लचीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है। इसके अलावा योग मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है।
फिजिकल कालेज स्टेडियम पर रविवार की सुबह योग प्रशिक्षक डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अनीता शुक्ला और अंतर योग संस्थान की प्रशिक्षक अंतरा यादव के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल कराए गए। जिसमें चालन क्रियाएं, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, भ्रामरीआसान , ताड़ासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, वक्रआसान, त्रिकोनसान, भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, नाड़ी शोधन आदि का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर योग के लाभ गिनाते हुए योग प्रशिक्षक अंतरा यादव ने कहा कि योग खराब मुद्रा के कारण होने वाले पीठ और गर्दन के दर्द के जोखिम को कम कर सकता है। यह थकान को कम करता है और जीवन शक्ति को बढ़ावा देता है। योग की कुछ गतिशील शैली, जैसे विनयसा या पावर योग, हृदय गति को बढ़ाकर और हृदय की सहनशक्ति में सुधार करके हृदय संबंधी लाभ प्रदान कर सकते हैं।
शिविर में फिजिकल कालेज के प्रधानाचार्य जमील अहमद, उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएश डॉ. अनूप कुमार सिंह, रामकृष्ण, मनोज कुमार, जुगल किशोर ,जावेद खां, मोनिका शर्मा, राजेश कुमार, तुषार शर्मा, राजीव ,राकेश ,अनीस अहमद, मनीष, इसरार, योगेश, जीशान , प्रतेश आदि उपस्थित रहे । आयोजन सचिव डा. अनूप सिंह ने बताया कि 21 जून तक प्रशिक्षण शिविर अनवरत चलता रहेगा। जनपद के सभी लोग इसमें प्रतिभाग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : रामपुर : किशोरी का अपहरण करने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
