रामपुर : किशोरी का अपहरण करने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
खेत पर काम कर रहे पिता को रोटी देने गई थी मां, खेत से दंपती लौटकर आया तो घर से गायब थी बेटी
रामपुर,अमृत विचार। किशोरी का अपहरण करके ले जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदाबाद निवासी सुरेश सिंह का कहना है 31 मई को ग्रामीण मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी दस बजे खेत पर खाना देने गई थी। इस दौरान घर पर 15 साल की बेटी अकेली थी। जब दोनों खेत से घर पर आए तो बेटी गायब थी।
जानकारी की तो पता चला कि मिलकखानम का रहने वाला पंकज अपने एक साथी के साथ मिलक उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: शादीशुदा होते हुए बनवाया विधवा का आय प्रमाण पत्र, बैठी जांच
