नौतपा ने बिगाडी़ हालत, दिन में धूप तो रात में उमस
दिन का तापमान पहुंचा 44 डिग्री
बाराबंकी, अमृत विचार। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां दिन में तेज धूप में लोगों को तपा दिया, तो वही रात का पारा बढ़ने से लोग पसीने से नहा उठे। स्थिति यह रही कि दिन की शुरुआत के साथ ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात में पर 34 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर में लू के थपेड़े और रात को गर्म हवा से लोगों के हाल बेहाल रहे। लू लगने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोग सिर और आंखों में दर्द के साथ बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं बिजली कटौती के चलते लोग बुरी तहत परेशान हैं।
भीषण गर्मी होने की वजह से ट्रांसफार्मर भी जवाब दे है। एसी और कूलर के बाद भी लोगों को पसीना छूट रहा है। वही बाहर कड़ी धूप शरीर को धुलसा रही है ,तो दोपहर में शहर में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। जरूरी कामों से घर से निकले हुए लोगों ने धूप से बचाव के लिए गमछे व छाते का सहारा लिया। शाम चार बजे के बाद गर्मी में नरमी आने की के बाद लोग अपने घरों से निकलने लगे। नौपता के चलते गर्मी इतनी रही मानो आसमान से आग बरस रही हो। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अट्ठारह किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली ।
जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अगले दो दिन तापमान अभी गर्म रहेगा। कुछ क्षेत्रों में धूप और छांव जैसी स्थिति बनी रहेगी। तो उधर अधिशासी अभियंता अंशुमन यादव ने बताया कि गर्मी में बिजली की ज्यादा डिमांड रहती है। विभाग का भी यही प्रयास है कि जितनी डिमांड हो उतनी बिजली आपूर्ति दी जाए। लेकिन आजकल गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण बिजली की खपत अधिक हो रही है। ओवरलोड के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने की समस्याएं सामने आ रही है क्योंकि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफर पर हीट हो जा रहे है।
बाजारों पर भी दिखा गर्मी का असर
भयंकर गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक काम हो गई है। जनजीवन भी लोगों का प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि बेजुबान पशु पक्षी भी परेशान हो रहे हैं।
गर्मी दोगुनी होने से बढी एसी और कूलर की मांग
गर्मी अपने रौद्र रूप रूप में है तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। ऐसे में जनमानस गर्मी से बेहाल है । भीषण गर्मी का असर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कूलर एयर कंडीशन एवं फ्रिज की बिक्री पर दिखाई दे रहा है। बीते साल मई महीने में करीब डेढ़ सौ एसी कूलर बिके थे। वहीं अब तक इस महीने में तीन से चार सौ तक की संख्या में एसी और कूलर लोगों ने खरीदे। शहर में इलेक्ट्रॉनिक की करीब तीस दुकान हैं।
भीषण गर्मी में खुद को बचाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद एक और कूलर ने बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक विक्रेताओं की माने तो इस वर्ष एसी, कूलर और पंखो की बिक्री में करोड़ों रुपए के व्यापार होने का अनुमान है। धनोखर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने बताया कि एक कलर का स्टॉक खत्म होने से पहले ही मंगा कर रख लिया जाता है।
ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव
