Bareilly News: आईटीआई में तमंचा लेकर आए छात्र ने अपने साथी को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैकेनिक फर्स्ट ईयर के छात्र अभिषेक शर्मा निवासी हवाई अड्डा ने अपने साथी छात्र अजीत पुत्र फूल सिंह निवासी नवाबगंज को कहासुनी और गाली गलौज के बाद बैग में रखा तमंचा निकालकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

एररुुु

मामले की सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ सेकंड संदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में छात्र को मिनी बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत बताते हुए उसे भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। जबकि आरोपी छात्र को पुलिस ने कॉलेज से हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सड़क हादसे में जियो कंपनी के स्टोर मैनेजर की मौत, साली घायल

 

 

संबंधित समाचार