प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में दो छात्रों से रैगिंग, चार छात्र निष्कासित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों से रैगिंग और मारपीट के बाद आरोपित चार छात्रों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें छह महीने के लिए छात्रावास से निष्कासित कर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कालेज प्रशासन ने आरोपितों का सामान बाहर कर कमरों में ताला लगा दिया है। 

छात्रावास में जूनियर छात्रों की पार्टी पर वरिष्ठों ने आपत्ति जताई थी और यही मूल वजह एंटी रैगिंग टीम के सामने आई है। कालेज के छात्रावास में द्वितीय वर्ष के दो छात्रों से पिछले दिनों मारपीट हुई थी। पीड़ितों ने बताया था कि उनसे रैगिंग की गई है। आरोप चतुर्थ वार्षिक सत्र के चार छात्रों पर लगा है।

ये भी पढ़ें -पांच चिकित्सकों से चलाई जा रही सीएचसी सोहावल, आज तक नहीं लगा अग्नि शमन यंत्र

संबंधित समाचार