प्रयागराज : भाजपा महानगर आईटी संयोजक पर एक लाख रुपए में डाटा बेचने का आरोप, चैट हुई वायरल
प्रयागराज, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी में भितर घात का एक नया रूप सामने आया है। जहां भाजपा महानगर के बेहद करीबी और पार्टी पदाधिकारी के सबसे चाहते भाजपा आईटी सेल के महानगर संयोजक की एक चैट लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। जिसमें पार्टी का डाटा बेचने का आरोप भी लगा है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के बेहद करीबी और बीजेपी आईटी सेल के संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी गई एक चैट लीक हुई है। जिसे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए दीपिका पांडे नामक युवती ने यह लिखा है कि यश विक्रम त्रिपाठी जो कि भाजपा आईटी सेल का महानगर संयोजक खुद को बताता है। उसने भारतीय जनता पार्टी के साथ भितरघात किया है। भारतीय जनता पार्टी का डाटा और खास राज कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह को दिया है। जिसके लिए उन्हे पैसे दिये गये है।
चैट में यह भी लिखा गया है कि नीरज त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी हैं। उनकी तरफ से कुछ नहीं मिलेगा। चुनाव बाद तो कोई पूछता नहीं है। कहीं ना कहीं यही भितर घात का असर है। वायरल हुई इस चैट से भाजपा में खलबली मची हुई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को आने वाले परिणाम पर इसका असर पड़ा तो ये स्वभाविकता मान लिया जाएगा की भाजपा के घर में एक विभीषण भी है।
ये भी पढ़ें -बलिया में आम तोड़ने को लेकर दबंगों ने किशोर को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
