शाहजहांपुर: छोटे व्यापारियों के लिए हर संघर्ष को तैयार है व्यापार मंडल- सौमित्र गुप्ता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें एक ही परिसर में समान ब्रांड नाम या भिन्न ब्रांड नाम के पान मसाला व तंबाकू के निर्माण, पैकिंग, भंडारण और विक्रय पर एक जून 2024 से रोक लगाई गई है।

अधिनियम के तहत स्पष्ट है कि पान मसाले में तंबाकू मिलाकर नहीं बेची जा सकती है, लेकिन पान मसाले व तंबाकू को अलग-अलग पैकिंग में बेचने पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी रिटेल के छोटे दुकानदार, घरेलू आवश्यकताओं के सभी प्रकार के सम्मान एक ही परिसर में बेचकर समाज को सभी आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का कार्य हजारों साल से करते आ रहे हैं। बाजार में मौजूद स्टॉक को समाप्त करने का समय नहीं दिया गया है। ऐसे आदेश से व्यापारी उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

इस आदेश के लागू होने से प्रदेश सरकार को भी राज्सव की भारी हानि होगी। उन्होंने कहा बाजारों में छोटे दुकानदारों पर छापे की कार्रवाई नहीं होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के आदेश को समाप्त किया जाए। ताकि छोटे व्यापारियों को संकट से बचाया जा सके। ज्ञापन देने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अनूप गुप्ता, युवा ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष श्याम मोहन मिश्रा, आबिद हसन खान, कोषाध्यक्ष सुमित पूरी, अनुराग दीक्षित, आरिफ अली, मुन्ना, वारिस समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े। शाहजहांपुर: हैंडपंप रिबोर घोटाले में फंसेगी कई जेई और सचिवों की गर्दन, अब जैतीपुर ब्लॉक में भी पकड़ी गई गड़बड़ी

संबंधित समाचार