चुनौती पूर्ण रहेगा छत्रपाल का ऐरन से मुकाबला, धर्मेंद कश्यप की दावेदारी पक्की? जानें क्या बोले ज्योतिषाचार्य रमाकांत दीक्षित...
बरेली/विकास यादव। लोकसभा चुनाव में चार जून को बरेली और आंवला लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। किसके सितारे उनको सत्ता तक पहुंचाएंगे और किसको शिकस्त मिलेगी। इस बारे में आराध्या ज्येातिष केंद्र के संस्थापक आचार्य रमाकांत दीक्षित से एक विशेष वार्ता के जरिए जानकारी ली। इस दौरान आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार का राहु और मंगल खराब चल रहा है।
वहीं उनके प्रतिद्वंदी इंडिया गणबंधन के सपा उम्मीदवार प्रवीण सिंह ऐरन की राशि में केतु, चंद्रमा खराब होने के साथ ग्रहण दोष के चलते उनके काम बनते-बनते बिगड़ने से उनकी जीत पर खतरा मंडरा रहा है। आंवला लोकसभा सीट की बात करें तो बसपा उम्मीदवार आबिद खां का राहु और मंगल खराब होने के कारण मुकाबला चुनौती भरा रहेगा।
इंडिया गठबंधन उम्मीदवार नीरज मौर्या का शनि चतुर्थ में है। ढैय्या भी चल रही है उनकी राशि का राजा मंगल होने के कारण वह शनि का शत्रु है। इसलिए उनके योग विजय के कम बन रहे हैं। हालांकि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की राशि में राहु अपने मित्र धनु राशि पर बैठा है। जिस कारण उनका उच्च योग बन रहा है। राहु राजनीति में हस्तक्षेप होने से जीत मिलती नजर आ रही है।
उम्मीद के अनुकूल उत्तर प्रदेश में भाजपा को नहीं मिलेंगी सीटें
भाजपा का दावा है कि वह प्रदेश में 80 सीटें लेकर आएगी, लेकिन उनका यह दावा सफल होता नहीं नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुकूल सीटें मिलती नजर नहीं आएंगी। आचार्य रमाकांत दीक्षित के अनुसार योगी की प्रश्नकुंडली के अनुसार केतु और शनि उनकी चिंताएं बढ़ाएगा। उनकी इच्छा अनुसार उनको सीटें नहीं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: आईटीआई में तमंचा लेकर आए छात्र ने अपने साथी को मारी गोली, हालत गंभीर
