लखीमपुर खीरी: पूजा की मौत मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, फंदे पर लटका मिला था शव   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जेबी गंज से सटे ग्राम बरखेरियाजाट में विवाहिता पूजा की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति अनूप कुमार, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुनौआ निवासी ओमप्रकाश की पुत्री पूजा का विवाह पसगवां थाना के ग्राम बरखेरियाजाट निवासी सोनपाल के पुत्र अनूप कुमार के साथ 11 जून 2023 को हुआ था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों का आरोप था कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पूजा की हत्या कर दी गई और उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने पति, सास, ससुर सोनपाल, ननद रोली और ननदोई राममोहन के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पुजारी को मंदिर में बंद कर दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने चुराई नगदी, लोगों में रोष

संबंधित समाचार