लखीमपुर-खीरी: पुजारी को मंदिर में बंद कर दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने चुराई नगदी, लोगों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में बरमबाबा मंदिर में रविवार की रात घुसे चोरों ने मंदिर के पुजारी को कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी और मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी लेकर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

बरमबाबा का मंदिर भीरा हाईवे पर हैं। सोमवार की सुबह जब लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पर गए तो देखा पुजारी मंदिर के अंदर बंद थे। वहां रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। लोगों ने दरवाजा खोलकर पुजारी को बाहर निकाला। घटना को लेकर लोगों में रोष पनप गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

बरमबाबा मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि पिछले महीने ही मंदिर पर लगे सारे घंटे चोरी हो गए थे, जिसकी भी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट ही लिखी और न ही घटना का खुलासा किया। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: फरदहिया गांव में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

 

संबंधित समाचार