लखीमपुर-खीरी: फरदहिया गांव में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना सिंगाही के गांव फरदहिया में भीषण आग लग गई, जिससे कई घर और उनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। 

सोमवार की सुबह लोग अपने कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गांव निवासी तेज प्रताप के घर में भीषण आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग काबू होने की बजाय और अधिक बढ़ने लगी। 

ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना सिंगाही पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड भी गांव पहुंच गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में कई घर जल गए हैं। अभी दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सेठ घाट में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार