लखनऊ: इंडिया गठबंधन की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के रुझानों में इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई पड़ रहा है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
अभी तक के रुझानों में एनडीए 292 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर आगे चल रही है। मौजूदा स्थित के अनुसार अभी तक बीजेपी बहुमत से दूर है, हालांकि जानकार एनडीए की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता इस उत्साह को जाहिर भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें -प्रियंका गांधी ने केएल शर्मा को दी बधाई, अमेठी की जनता के लिए लिखा ये पोस्ट
