लखनऊ से राजनाथ सिंह, मोहनलालगंज से आरके चौधरी चुनाव जीते
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने जीत हासिल कर ली है, लेकिन उनकी जीत का अंतर इस बार कम हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और सपा के ही प्रत्याशी को हराया था। इस बार भी परिणाम साल 2019 जैसा ही रहा है बस जीत का अंतर कम हो गया है।

राजनाथ सिंह ने करीब 135159 वोट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को हराया है।
बात करें मोहनलालगंज लोकसभा सीट की, तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरके चौधरी ने करीब 70 292 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को शिकस्त दी है।

वहीं लखनऊ की पूर्वी विधानसभा में हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान को हरा दिया है। ओपी श्रीवास्तव ने मुकेश सिंह चौहान को 53887 वोटों से हराया है।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: मेनका की हार,सुलतानपुर में खुला सपा का खाता
