सुलतानपुर: मेनका की हार,सुलतानपुर में खुला सपा का खाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार।  लोकसभा चुनाव में सुलतानपुर सीट पर एक बड़े उलटफेर के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता और प्रत्याशी मेनका गांधी को हार का सामना करना पड़ा है। उनके निकटतम प्रतिद्धंदी राम भुआल निषाद ने 41 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर पूर्वांचल की इस अहम सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता खोला है।

मेनका गांधी के लगातार क्षेत्र में उपस्थित रहकर किये गए रिकार्ड विकास कार्यो को जनता ने नकार दिया। सपा राम भुआल निषाद को चार लाख 21 हजार 858 वोट मिले जबकि मेनका को तीन लाख 80 हजार 98 मतों से संतोष करना पड़ा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यहां तीसरे नम्बर पर रही है।
आज सुबह मतगणना प्रारम्भ होने के साथ ही समाजवादी पार्टी के राम भुआल निषाद ने बढ़त ले ली जो अंतिम चक्र तक बरकरार रही। भाजपा समर्थकों को अंतिम चक्र तक मेनका गांधी के पक्ष में करिश्मा होने की उम्मीद थी पर अंततः मेनका गांधी चुनाव हार गई।

ज्ञात हो कि सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी का संसद में पहली बार खाता खुला हैं। वर्ष 1991 में श्रीराम जन्मभूमि व बाबरी मस्जिद विवाद के बाद से आठ चुनावों में पांच चुनाव भारतीय जनता पार्टी, एक बार कांग्रेस और दो बार बहुजन समाज जीती हैं।

मेनका गांधी को अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार बने रहने, कोरोना में भी लगातार जनता के बीच आने जाने, जनता की ज्यादा से ज्यादा समस्याएं सुनने तथा उल्लेखनीय विकास कार्यो को करने का एक विश्वास था कि सुलतानपुर की जनता उन्हें मां का दर्जा देती हैं चुनाव जीत जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election Result 2024: आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव ने सांसद ‘निरहुआ’ को 1,61,035 मतों के अंतर से हराया

संबंधित समाचार