लखनऊ: रोडवेज कर्मियों को एसीपी सहित 7वें वेतन का भुगतान जल्द
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की प्रमुख सचिव परिवहन से वार्ता हुई। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव को 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिस पर …
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की प्रमुख सचिव परिवहन से वार्ता हुई।
इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव को 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिस पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, विशेष सचिव परिवहन अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रबंध निदेशक आयुक्त धीरज शाहू, अपर प्रबंध निदेशक राधे श्याम, एसके दुबे (प्रशासन) की मौजूदगी में यूनियन की मांगों पर सहमति बनी।
प्रमुख सचिव ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कर्मचारियों की एसीपी सहित सातवें वेतन का भुगतान किस्तों में किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बस बेड़ा बढ़ाए जाने पर चर्चा की। प्रमुख सचिव परिवहन ने मुख्य रूप से 300 करोड़ रुपये के अनुदान को शीघ्र शासन से प्राप्त करने के लिए आश्वासन दिया है।
वहीं अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को उसी दिन ही ग्रेजुएटी, नगदी करण का भुगतान किया जाएगा। मृतकआश्रितों की नियुक्ति कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के आधार पर वर्ष के हिसाब से की जाएगी। संविदा कर्मियों व वाह्य स्रोत कार्मिकों के वेतन से कटौती तत्काल बंद कर उनके बकाया भुगतान व प्रोत्साहन भत्तों का भी जल्द भुगतान किया जाएगा।
