Fatehpur Accident: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...उछलकर गिरी महिला, चालक 20 फीट तक घसीटते ले गया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। मलवां थानाक्षेत्र के कोटिया गांव के मजरे सहाय का पुरवा के पास मंगलवार दोपहर को बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरी महिला को डंपर चालक 20 फीट घसीटता तक ले गया। ग्रामीणों को आते देखकर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। 

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सैंबसी निवासी शारदा प्रसाद विश्वकर्मा बाइक से पत्नी कमला देवी 38 वर्ष व बहन नीतू का इलाज कराने मलवां थाने के कोटिया गांव जा रहे थे। कोटिया गांव के मजरे सहाय का पुरवा के पास डंपर की टक्कर से हादसा हुआ। बाइक सवार शारदा प्रसाद व नीतू उछलकर दूसरी ओर गिरे। 

बीच रोड पर गिरी कमला देवी डंपर की चपेट में आ गई। कमला को डंपर चालक 20 फीट तक घसीटता ले गया। इसके बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। महिला की मौके पर मौत हो गई। पति और बहन नीतू का हाल बेहाल हो गया। राहगीरों की खबर पर पुलिस पहुंची। 

मुंबई में शारदा प्रसाद स्टील फर्नीचर कारखाना में काम करता था। करीब दो माह पहले मुंबई से गांव आया था। महिला की बहन नीतू निवासी हरियारपुर थाना हथगाम की रहने वाली है। वह अक्सर बीमार रहती थी। उसका झाड़फूंक से इलाज कराने बहन,बहनोई के साथ जा रही थी। डंपर रोड निर्माण के लिए पानी का टैंकर छोड़कर हाईवे की ओर जा रहा था। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अकबरपुर लोकसभा सीट में भोले ने जीत और पाल ने लगाई हार की हैट्रिक...ये हार की बनती बड़ी वजह

संबंधित समाचार