बाराबंकी : ऑफिस के शौचालय में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला सफाईकर्मी, फिर जो हुआ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख बाराबंकी: एक सफाई कर्मचारी ब्लॉक कार्यालय के शौचालय में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। कुछ लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई की। विवाद और शोरगुल के बीच पहुंचे महिला के पति ने अपनी पत्नी को भी पीटा। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी भी अपने-अपने कमरों से बाहर निकल आए। सफाई कर्मचारी ब्लॉक से फरार हो गया।

बुधवार को दोपहर के बाद ब्लॉक में तैनात एक सफाई कर्मचारी महिला के साथ ब्लॉक के शौचालय में घुस गया। यह नजारा कुछ ग्रामीण और ग्राम प्रधान देख रहे थे। काफी देर तक सफाई कर्मी और महिला शौचालय के बाहर नहीं निकले तो कुछ लोग लघुशंका के लिए लोग वहां पहुंचे। चर्चा है कि सफाई कर्मचारी महिला के साथ वहा आपत्तिजनक स्थिति में था। यह देखकर लोगों ने शोरगुल मचाया। सफाई कर्मचारी भागने लगा जिसे पकड़ कर पीटा गया।

विवाद और शोर गुल के कारण करीब आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के साथ कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कक्षों से निकलकर बाहर आ गए। इस दौरान महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि यह सफाई कर्मचारी ब्लॉक के एक अधिकारी का करीबी है। इसकी तैनाती एक पंचायत में है। लेकिन वहा न जाकर ब्लॉक में ही रहता है। पूरा समय साहब की चाकरी में बीतता है।

यह भी पढ़ें:-UP की आरक्षित सीटों पर भी भाजपा को जबरदस्त झटका, आधी से अधिक सीटें विपक्ष ने जीतीं

संबंधित समाचार