प्रयागराज: दूसरे दिन भी जश्न में डूबे रहे कांग्रेसी
नैनी/कोरांव, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई जान फूंक दी है। परिणाम आने के द्वारे दिन भी कांग्रेसी जश्न में डूबे रहे। यमुनापार इलाके में खुशियां मनाई जाती रहीं।
उज्ज्वल रमण सिंह किंजीत को लेकर बुधवार को नैनी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। काटन मिल तिराहा के समीप से निकाला गया जुलूस चकदोंदी, मलहरा फाटक, स्टेशन रोड, नैनी बाजार आदि स्थानों से गुजरी। इसमें कांग्रेस पार्टी के शहर उपाध्यक्ष नयन कुशवाहा, शहर उपाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, शहर महासचिव अंजुम नाज, विरेंद शर्मा, प्रदीप वर्मा, वार्ड अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, जमाल अख्तर, राजू भारतीय, नागेश, इंदुबाला, जैकब, हरीओम, धीरू यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार कोरांव विधान सभा क्षेत्र में घूम घूम कर ढोल नगाड़े संग जश्न मनाया गया और मिठाइयां भी बांटी गई। प्रमोद मिश्र पयासी ने बताया कि हमारे क्षेत्र के नेता हम लोगों की शान कुंवर उज्जवल रमण सिंह की जीत का श्रेय देवतुल्य जनता जनार्दन को जाता है। साथ ही यमुनापार में कुंवर साहब के पिता हम लोगों के नेता रेवती रमण सिंह का भी आशीर्वाद मिला।
उन्होंने जीवन भर जनता की सेवा की है उसी का नतीजा है। जिला पंचायत सोमदत्त सिंह पटेल ने बताया कि इंडिया गठबन्धन की जीत से क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जश्न में राजेश पाण्डेय, राजू चौबे पथरताल, विधायक राम कृपाल कोल, शहादत अली, देवेन्द्र सिंह पटेल, नौसाद अली आदि हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-UP की आरक्षित सीटों पर भी भाजपा को जबरदस्त झटका, आधी से अधिक सीटें विपक्ष ने जीतीं
