रामपुर : मिलक पालिकाध्यक्ष ने किसान नेता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 दीक्षा गंगवार, पालिकाध्यक्ष मिलक

रामपुर,अमृत विचार। मिलक की पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने मिलक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नगर पालिका परिषद मिलक में बोर्ड प्रस्ताव के अनुसार साप्तहिक बाजार में  नियमानुसार दुकानों का निर्माण करा रही। जिसका विरोध किसान नेता आदेश शंखधार भरत कुमार एवं अन्य लोग लगातार कर रहे हैं।

यह लोग हाईकोर्ट चले गए थे। जहां नगर  पालिका के हक में फैसला दिया था। उसके बाद इन लोगों ने पैसे मांगे थे, नहीं देने पर फिर से हाईकोर्ट चले गए थे। वहां से रिट खारिज कर दी। तभी यह लोग चौराहे पर मुझको गालियां देते हैं। यह लोग चरित्र हनन कर रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस ने दो नामजद कई अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें : रामपुर: मामूली बात को लेकर महिला को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़...चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज