रामपुर: मामूली बात को लेकर महिला को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़...चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव आलियागंज निवासी  श्मशाद का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थी। 

इस दौरान किसी बात को लेकर आरोपी अशरफ और उसके परिजनों ने आयशा को पीटकर घायल कर दिया। दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशरफ सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- Moradabad Election Results 2024 : मुरादाबाद-रामपुर, संभल लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर और नगीना से चंद्रशेखर आजाद जीते!

 

संबंधित समाचार